द्रोणाचार्य में बीएड के बच्चों की फेयरवेल में कार्तिक मिस्टर तो राशि बनी मिस फेयरवेल

--Advertisement--

द्रोणाचार्य कॉलेज में बीएड अंतिम वर्ष के बच्चों को दी फेयरवेल, मिस्टर फेयरवेल कार्तिक व मिस फेयरवेल राशि चुनी गई।

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में बीएड के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय महाविद्यालय प्रबंधक निदेशक गन्धर्व सिंह पठानियां ने बतौर मुख्यातिथि व कार्यकारिणी निदेशक बलविंदर पठानियां ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। छात्रों द्वारा मुख्यतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

वहीं दीप प्रज्वालन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर छात्र – छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र – छात्राओं ने अपने गायन एवं नृत्य से सब को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर कई गतिविधियां करवाई गई। जिसमे छात्र – छात्राओ ने भारतीय व पश्चिम परिधानों में मॉडलिंग कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मिस्टर फेयरवेल कार्तिक व मिस फेयरवेल राशि, मिस पर्सनालिटी सानिया व मिस्टर पर्सनालिटी कनिष्क को चुना गया।

वहीं मुख्यतिथि गन्धर्व सिंह पठानियां, विशिष्ट अतिथि बलविंदर पठानियां व प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने बीएड अंतिम वर्ष के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं सहायक आचार्य शिल्पा शर्मा, रंजन, रजत ने इस मोके पर निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...