फोरलेन बनाया, निकासी नालियां बनाना भूले, पानी के तालाब बढ़ा रहे दिक्कत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

फोरलेन के निर्माण कार्य ने राजोल के बाशिंदों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की ओर से निकासी नालियां न बनाए जाने से मार्ग के दोनों ओर पानी के तालाब बन गए हैं। इससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों में राजू, राकेश शर्मा, रक्षा देवी, संगीता शर्मा और संदीप कुमार ने बताया कि फोरलेन के किनारे निकासी नालियां नहीं होने के कारण बारिश का सारा पानी सड़क के दोनों ओर इकट्ठा हो रहा है, जिससे राहगीर परेशान हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह पानी जमा होने से बीमारियां फैलने का भी खतरा है। ग्रामीणों ने कहा कि वह इस समस्या को लेकर एसडीएम शाहपुर से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। जहां भी इस समस्या को लेकर जाते हैं, वहां आश्वासन का झुनझुना थमाकर लौटा दिया जाता है।

लोगों ने प्रशासन, एनएचएआई और फोरलेन का निर्माण कार्य कर रही कंपनी से मांग की है कि फोरलेन के निर्माण के दौरान निकासी नालियां भी बनाई जाएं। लोगों ने यह भी कहा कि राजोल में फोरलेन के दोनों किनारों में पानी जमा हुआ है।

लोगों ने बताया कि वहां बिजली का खंभा भी है। इस खंभे के पानी से घिरे होने के कारण इसमें करंट भी आ सकता है। ऐसे में यह खंभा हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने प्रशासन और एनएचएआई से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है।

एसडीएम शाहपुर करतार चंद के बोल

एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने बताया कि पठानकोट मंडी फोरलेन के तहत शाहपुर से लेकर राजोल तक काम किया जा रहा है। अधिकतर एरिया में काम चल रहा है। इस दौरान लोगों को बहुत समस्या भी आ रही है। इसको लेकर कंपनी को हिदायत दी है कि लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए काम पूरा करें।

इसको लेकर पिछले हफ्ते फोरलेन कोआर्डिनेशन कमेटी के साथ बैठक भी हुई थी। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की प्रभावित पंचायतों के प्रधान भी शामिल भी हुए थे। इस दौरान भी सभी ने कंपनी को यही सुझाव दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...