सड़क निर्माण लटकाने वाले ठेकेदार का टेंडर रद्द, ठेकेदार को लगाई जाएगी 10 प्रतिशत की पेनेल्टी

--Advertisement--

खबल से मिंधल मंदिर परिसर तक बनाई जा रही सड़क, लोक निर्माण विभाग अब नए सिरे से करवाएगा टेंडर
ठेकेदार को लगाई जाएगी 10 प्रतिशत की पेनेल्टी

चम्बा – भूषण गुरुंग

जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के खबल से मिंधल मंदिर परिसर तक 700 मीटर सड़क निर्माण कार्य का टेंडर अब नए सिरे से होगा। पुराने ठेकेदार को विभागीय नोटिस जारी होने पर भी कार्य आरंभ न करने पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए ये निर्णय लिया है।

इतना ही नहीं, विभाग की ओर से ठेकेदार को कार्य के हिसाब से दस प्रतिशत की पेनेल्टी भी लगाई जाएगी। इसकी कागजी औपचारिकताएं विभाग ने शुरू कर दी हैं।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत मिंधल के खबल से मंदिर परिसर तक 700 मीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए विभाग की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत ठेकेदार को 52 लाख का टेंडर अवार्ड किया गया था। ठेकेदार ने 700 मीटर में से महज 200 मीटर ही सड़क का निर्माण करवाकर कार्य को अधर में छोड़ दिया।

इसकी शिकायतें भी कई बार विभाग के पास पहुंचीं। विभाग की ओर से अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने को लेकर ठेकेदार को कई बार नोटिस भी जारी किए गए। बावजूद इसके ठेकेदार ने इस कार्य को पूरा नहीं किया।

हाल ही में घाटी के दौरे पर पहुंचे राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने संबंधित विभाग को ठेकेदार के प्रति कड़ा संज्ञान लेने के आदेश जारी किए।

इसके अलावा भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने भी इस मुद्दे को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। इसके बाद अब विभागीय गाज ठेकेदार पर गिर गई है।

विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार का टेंडर रद्द करके अब दोबारा टेंडर करवाया जाएगा। इतना ही नहीं, ठेकेदार को 10 प्रतिशत जुर्माना विभाग की ओर से लगाया जाएगा।

अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार के बोल

लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि मिंधल सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार का टेंडर रद्द किया गया है। बताया कि दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही संबंधित ठेकेदार को एग्रीमेंट के मुताबिक 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...