चंबा से जम्मू के डोडा तक दौड़ी एचआरटीसी की बस

--Advertisement--

वाया भद्रवाह होकर जाएगी बस, मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा से डोडा के लिए मंगलवार को बस सेवा शुरू कर दी गई है जो वाया भद्रवाह होकर जाएगी। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि कि मणिमहेश यात्रियों के लिए इस बस के शुरू होने से बेहद ज्यादा सुविधा मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर के लिए एचआरटीसी की बस सेवा होने से चंबा व सलूणी के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इस बस सेवा को सलूणी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे पहली बस डोडा के लिए रवाना हुई। इसके लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से परमिट मिली और वहीं जम्मू कश्मीर परिवहन विभाग के अधिकारियों से भी बस चलाने को सहमति ली गई।

बस सुबह साढ़े छह बजे चंबा से रवाना हुई जो शाम सवा चार बजे वहां पर पहुंची। रात को बस वहीं पर रहेगी और अगले दिन यानी बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे वहां से चंबा के लिए रवाना होगी।

चंबा में यह बस शाम को साढ़े छह बजे पहुंचेगी। एक बस जाएगी तो दूसरी बस यहां से रवाना होगी। मणिमहेश यात्रा के लिए डोडा और भद्रवाह से बड़ी संख्या में लोग छड़ी लेकर पैदल आते है।

अब इन लोगों को आने-जाने की बेहतर सुविधा यहां पर एचआरटीसी के माध्यम से मिल सकेगी। पहले दिन बस का रिस्पांस बेहतर रहा है और अधिकारी भी इस बस को चलाए जाने से खुश हैं।

उनका मानना है कि यह बस आने वाले दिनों में सफल हो जाएगी। पर्यटन की दृष्टि से भी देखें तो यह बस सेवा सफल हो सकती है। वहीं पदरीजोत घूमने के लिए भी लोग आ जा सकेंगे।

चंबा से लंगेरा के लिए 182 रुपए किराया तय किया गया है जबकि चंबा से भद्रवाह के लिए 286 रुपए व चंबा से डोडा के लिए 326 रुपए यात्री किराया रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...