खेत में काम करने से रोका तो कर दी अपने ही बाप की पिटाई

--Advertisement--

खेत में काम करने से रोका तो कर दी अपने ही बाप की पिटाई

कुल्लू – अजय सूर्या

उपमंडल आनी के शोघा में एक पिता के साथ उसके बेटे और बहू ने मारपीट की। घटना के दौरान बेटे ने उस पर कुदाली से हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रताप सिंह निवासी शोघा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा एक खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसने अपने बेटे को उस खेत में काम न करने के लिए कहा। इस पर उसके बेटे ने उस पर कुदाली से हमला कर दिया।

बहू ने भी उसका रास्ता रोका और पत्थर से हमला किया। घटना में पिता को चोटें आई हैं। पुलिस ने उसका मैडीकल करवाने के साथ उपचार भी करवाया।

एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...