शिमला में एजी ऑफिस से तांबे की अर्थिंग उड़ा ले गए चोर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के एजी ऑफिस के परिसर में लगी तांबे की अर्थिंग की पती को चोर उड़ा ले गए। मामले की शिकायत एजी ऑफिस के एक कर्मचारी ने पुलिस के पास दर्ज करवाई है।

जानकारी देते हुए उन्होंने दो लोगों पर तांबे की अर्थिंग की पती चोरी करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, पुलिस थाना बालुगंज में गोपाल शर्मा गांव तून सब तहसील धामी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि एक जुलाई की रात को अजय व राहुल ने एजी ऑफिस के कैंपस में घुसकर तांबे की अर्थिंग पती चोरी की है।

जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर तांबे की अर्थिंग की पत्ती चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 303 (2),61 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...