पंजाब की लुटेरी दुल्हन गहनें-पैसे लेकर फुर्र, धर्मशाला सकोह के युवक को शादी का झांसा देकर लगाई चपत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पंजाब के जालंधर की लुटेरी दुल्हन ने धर्मशाला के साथ लगते सकोह के युवक को शादी के झांसे में फंसाकर गहने व पैसे लेकर फुर्र हो गई है। इतना ही नहीं, लुटेरी दुल्हन महिला के साथ पंजाब का एक गिरोह भी पूरी तरह से सक्रिय था, जो कि शादी करवाने के झांसे में फंसाकर विवाह से पहले ही पीडि़त युवक व परिवार से डेढ़ लाख रुपए भी हड़प गए थे।

पंजाब के लुधियाना में ही नॉटरी में फ्रॉड विवाह करवाया था, जबकि महिला पहले से ही शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। अब महिला व शातिरों की ओर से शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने पर युवक ने पुलिस थाना धर्मशाला में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।

मिली जानकारी के अनुसार सकोह के युवक व उनका परिवार शादी के रिश्ते तलाश कर रहा था। इसी बीच पंजाब के कुछ शातिरों के संपर्क में युवक आ गया, उन्होंने एक युवती से विवाह करवाने की बात कही। साथ ही कहा कि वह गरीब परिवार से हैं, ऐसे में शादी का सभी खर्च भी आपको ही देना होगा।

इस पर युवक व उनके परिवार ने डेढ़ लाख रुपए शादी से पहले ही दे दिया। युवक को पंजाब के लुधियाना में ही नॉटरी में फ्रॉड मैरिज भी करवाई गई। इस दौरान ही महिला व शातिर लोग गायब हो गए।

एएसपी बीर बहादुर सिंह के बोल

कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि सकोह से युवक की ओर से शादी के नाम पर जालंधर की महिला की ओर से धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...