जलशक्ति विभाग में भरे जाएंगे 597 कनिष्ठ तकनीशियन के पद, भर्ती व पदोन्नति नियम हुए अधिसूचित

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में जलशक्ति विभाग में 597 कनिष्ठ तकनीशियन (कार्य निरीक्षक) के पद भरे जाएंगे, जिसके लिए भर्ती व पदोन्नति नियम की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यह अधिसूचना जलशक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने जारी की है, जिसके तहत इन नियमों का संक्षिप्त नाम हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग कनिष्ठ अभियंता (कार्य निरीक्षक) ग्रुप-सी रखा गया है और ई-गजट में प्रकाशित होने से यह प्रवृत होंगे।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष होनी अनिवार्य है, जबकि ऊपरी आयु सीमा में सरकार द्वारा साधारण व विशेष आदेशों के तहत छूट मिलेगी।

इन भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और हिमाचल/केंद्रीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से भवन निर्माण/सर्वेक्षक के व्यवसाय में दो वर्ष की अवधि का प्रमाण पत्र अनिवार्य है। इनमें से 60 प्रतिशत सीधी भर्ती नियमित आधार पर या संविदा के आधार पर होगी, जबकि 40 प्रतिशत पदोन्नति द्वारा की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...