8 महीने पहले ही हुई थी शादी, मायके से ससुराल पहुंच महिला ने लगाया फंदा

--Advertisement--

8 महीने पहले ही हुई थी शादी, मायके से ससुराल पहुंच महिला ने लगाया फंदा

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जनपद के मरयाणी गांव की एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पडयालग के गांव मरयाणी की एक विवाहिता ने रविवार रात को फंदा लगा लिया।

परिजनों ने बताया कि वे घर के काम में लगे हुए थे। जब उन्होंने महिला के कमरे में जाकर देखा तो उसने पंखे से दुपट्टे के साथ फंदा लगाया हुआ था। उन्होंने स्थानीय लोगों को मौके पर इकट्ठा किया और भराड़ी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर टीम थाना प्रभारी देवावन्द शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि महिला गत रविवार को अपने मायके से लौटी थी। करीब 8 महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। महिला का पति बद्दी में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। मृतका की पहचान ऊषा देवी (20) पत्नी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...