डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के लगभग तीन लाख घरों में 5 वर्ष की आयु तक के लगभग 90 हजार बच्चों तक आशा वर्कर 2 पैकेट ओआरएस व जिंक की 14 गोलियां घर पहुंचाएगी।

यह जानकारी सीएमओ डा राजेश गुलेरी ने सोमवार को जोनल अस्पताल में डायरिया नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत डायरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस अभियान के दौरान हाथों को स्वच्छ रखने तथा हाथ धोने की प्रक्रिया के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। तथा डायरिया से पीड़ित बच्चों को अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। डॉ गुलेरी ने कहा कि डायरिया से जुड़ी जानकारी व जागरूकता शिशु मृत्यु दर को कम करने  महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सूद, एमएस जोनल अस्पताल डॉ सुनील भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना एवम डा तरुण सूद, स्वास्थ्य शिक्षिका अर्चना गुरंग, महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर अंजना शर्मा, बीसीसी समन्वयक राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...