B.Ed की परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू, डेटशीट जारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड की डेटशीट जारी कर दी है। बीएड द्वितीय व चतुर्थ सैमेस्टर (रैगुलर कालेज) और प्रथम व द्वितीय वर्ष (इक्डोल) की परीक्षाओं के लिए यह डेटशीट जारी की गई है। ये परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू होंगी और 8 अगस्त तक चलेंगी। विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने बीएचएमएस द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ प्रोफैशनल न्यू सिलेबस वार्षिक व अनुपूरक थ्योरी परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 4 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा। बीएचएमएस की परीक्षाएं जुलाई माह में शुरू होंगी। इसको लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...