हिमाचल के बाजार में दिनदहाड़े हो गई रेड, टूरिस्‍ट और दुकानदारों में मच गई खलखली, आखिर ऐसा क्‍या हुआ?

--Advertisement--

112 दुकानों पर छापेमारी, 21 किलो पॉलिथीन जब्त…62 हजार का जुर्माना

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला प्रशासन ने सिरमौर जिले में एंटी प्लास्टिक अभियान आरंभ किया है। पर्यावरण संरक्षण और जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के मद्देनजर यह अभियान आरंभ किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2009 से हिमाचल प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है और राज्य सरकार ने प्लास्टिक और थर्माकोल कटलरी के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा रखा है, जो पर्यावरण के लिए खतरा पैदा करने वाला प्रमुख स्रोत है।

उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण को गैर-जैव-निम्नीकरणीय कचरे से बचाना महत्वपूर्ण है, इसलिए उन्होंने जिला सिरमौर के लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा करना प्रशासन और समाज के लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए जिला सिरमौर के लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के वितरण, बिक्री और उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध है, इसलिए जिला प्रशासन ने नाहन शहर की दुकानों में छापेमारी की, जिसका नेतृत्व उपमंडल दंडाधिकारी सलीम आजम ने किया, टीम में खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी पिंकी देवी और पुलिसकर्मी शामिल थे।

नाहन में 112 दुकानों का निरीक्षण किया गया जिनमें 20 दुकानदारों से 21 किलोग्राम पॉलिथीन प्लास्टिक बैग जब्त किए गए और उन्हें 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिले के सभी उपमंडल अधिकारियों एवं समस्त संबंधित विभागों को इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में प्रवर्तन, दंड और जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर अमल में लाई जाएगी और विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक के बैग पकडे़ जाने पर उन पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक के बैग उपयोग में न लाने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...