कांगड़ा: बल्लाह महिला ब्लाइंड मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

बल्लाह ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति की उस दिन उस क्षेत्र में उपस्थिति होना पाया गया है। यद्यपि उक्त व्यक्ति ने पुलिस जांच तथा पूछताछ में इस बात को नकारा है।

पुलिस ने उक्त व्यक्ति की उस दिन उस समय उस क्षेत्र में उपस्थिति को लेकर कुछ तथ्य मिलने के बाद यह गिरफ्तारी की है। यद्यपि उक्त व्यक्ति की इस प्रकरण में क्या भूमिका रही है इसका फिलहाल पुलिस खुलासा नहीं कर रही है।

पुलिस द्वारा की गई जांच में पाया गया कि वारदात के दिन एक स्कूटी पर तीन लोग वहां मौजूद थे। जिनमें यह व्यक्ति भी मौके पर था। इसे पूछताछ के लिए पहले भी भवारना थाना में तलब किया जा चुका है।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी के बोल

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस प्रकरण में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा उसे न्यायालय में पेश किया गया है, जहां उसे 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...