फाइनेंस कंपनी लोगों की मेहनत की कमाई लेकर फुर्र, दो साल पहले खुला था कार्यालय और एटीएम

--Advertisement--

फाइनेंस कंपनी लोगों की मेहनत की कमाई लेकर फुर्र, दो साल पहले खुला था कार्यालय और एटीएम

कुल्लू – अजय सूर्या

निजी फाइनेंस कंपनी नित्थर के लोगों की मेहनत की कमाई लेकर फरार हो गई है। दो साल पहले पीगो फाइनर इंडिया निधि लिमिटेड कंपनी ने नित्थर में कार्यालय और एटीएम खोला था। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने इसमें पैसा निवेश किया। किसी ने बचत खाता तो किसी ने आरडी और कई अन्य योजनाएं चलाईं।

इस कंपनी का एमडी गुरप्रीत सिंह, पुत्र हरबंस सिंह, भामड़ी लुधियाना का रहने वाला है। इसके खिलाफ लोगों ने नित्थर पुलिस चौकी में एफआईआर दर्ज की है। यह कंपनी नित्थर के लोगों के 15 लाख रुपये लेकर भाग गई है।

शिकायतकर्ता सतपाल के तीन लाख, नवासी हजार, शिल्पा, पत्नी धर्मेंद्र ठाकुर के 1.60 लाख, सतपाल गांव चारमाला 75 हजार, पंकज गांव धनाह, इंद्र सिंह, हरदयाल, प्रवीण कुमार, संतोष ठाकुर, घरौली, सुरजीत सिंह, गुलपाल गांव चेबड़ी, श्याम लाल, वीरेंद्र कुमार, तेजस्वी शर्मा चेबड़ी सहित कई अन्य लोगों के पैसे लेकर यह कंपनी भाग गई है।

डीएसपी आनी चंद्र शेखर के बोल

डीएसपी आनी चंद्र शेखर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि 420 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ढूंढ रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...