‘केएल ठाकुर से जनता पूछ रही क्यों करवा रहे चुनाव, पूर्व सीएम ने स्टेज से मारे थे धक्के’

--Advertisement--

गुरुवार को नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के समर्थन प्रचार करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर पर साधा निशाना।

सोलन – रजनीश ठाकुर

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केएल ठाकुर को जब पूर्व मुख्यमंत्री ने स्टेज पर सबके सामने धक्के दिए तो वह गांव-गांव जाकर लोगों के आगे रोया कि उसका क्या कसूर था। अब जनता केएल ठाकुर से पूछ रही है कि 15 माह के बाद उसने त्यागपत्र दिया है, इसमें उनका क्या कसूर है।

उन्होंने कहा कि अगर केएल ठाकुर को भाजपा को समर्थन करना था तो कौन रोक सकता था। वह नालागढ़ के बघेरी, मस्तानपुरा, अंबवाला, झिड़ीवाला, दतोवाल, खेड़ा व सैणी माजरा में चुनावी सभाओं में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरदीप बाबा पर बाहरी होने का आरोप विपक्ष लगा रहा लेकिन वे तो दिल्ली से थे और उसने ऊना में चुनाव लड़ा। मोदी ने वाराणसी और राहुल गांधी ने बायनाड से चुनाव लड़ा। हरदीप बावा तो हर समय नालागढ़ में ही रहते हैं और ढाणा में अपना मकान है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बोल

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह का हरदीप बावा पर बहुत विश्वास था। बाबा यहां के विधायक नहीं थे पर विधायक से ज्यादा यहां के विकास कराए। उन्होंने बाबा की कोई भी मांग अनदेखी नहीं की थी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, सीपीएस राम कुमार चौधरी, संजय अवस्थी, नाहन के विधायक अजय सोलंकी, विनोद सुल्तानपुरी आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...