भ्रूण-लिंग परीक्षण जैसे अपराध खत्म करने के लिए सरकार ने बनाए सख्त कानून : चौधरी

--Advertisement--

मिलेनीनियम बी.एड. कॉलेज सरु में दी गई पीसी-पीएनडीटी एक्ट के बारे में जानकारी 

चम्बा – भूषण गुरुंग

भ्रूण-लिंग परीक्षण जैसे अपराध खत्म करने के लिए सरकार ने  गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जानने के मकसद से परीक्षण कराने वालों को सजा दिलाने के लिए पीसी-पीएनडीटी (पूर्व गर्भाधान और पूर्व निदान तकनीक) एक्ट बनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस एक्ट से जुड़े मामलों को 6 माह के भीतर निराकृत करने का आदेश दिया है।

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी ने बी ऐड कॉलेज सरू में इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा ने वीरवार को मिलेनीनियम बी.एड. कॉलेज सरु में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक PCPNDT एक्ट के बारे में जानकारी दी गई l

इस दौरान बी.एड. कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयुष विभाग से डॉ. उमा ने कन्या भ्रूण हत्या, लिंग जांच के प्रति जागरूकता और इनके प्रति कानून जानकारी साँझा की।

जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा महिलाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं के बारे में दी। ज्योति काशव जेंडर स्पेशलिस्ट ने महिलाओं के अधिकार के प्रति विस्तृत जानकारी दी। सखी वन स्टॉप सेंटर से मधु ने महिलाओं के प्रति कानूनी अधिकार तथा वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रोहित ने उपस्थित छात्र छात्राओं को PCPNDT एक्ट के बारे में तथा एनीमिया की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज में व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु विशेष आग्रह किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...