चलती गाड़ी से बाहर लटक कर स्टंट करना पड़ा महंगा

--Advertisement--

युवक का वीडियो वायरल पुलिस ने काटा चालान

शिमला – नितिश पठानियां

पहाड़ों की रानी शिमला में बाहरी राज्यों से घूमने आ रहे पर्यटक सडक़ों पर हुड़दंग मचा रहे हैं। शिमला में मंगलवार को 103 टनल मार्ग पर एक सैलानी चलती गाड़ी से लटक कर स्टंट करते नजर आया। सैलानी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सडक़ से गुजर रहे सब लोगों की निगाहें गाड़ी पर थीं।

युवक गाड़ी के बाहर लटका था। इस दौरान डांस भी कर रहा था। गौर हो कि इससे पहले भी प्रदेश में सैलानियों के इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पर्यटक के वाहन का 2500 रुपए का चालान किया है। वहीं, लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रकिया चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...