बिलासपुर गोलीकांड काे लेकर भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल की सरकार को चेतावनी, जानिए क्या कहा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने बिलासपुर गोलीकांड पर पर्दा डालने की कोशिश की तो भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर गोलीकांड की घटना ने पूरे प्रदेश को दहशत में डाल दिया है।

कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के घर की तरफ दौड़ता है, ऐसे में इस मामले के सारे तार पूर्व विधायक के साथ जुड़ते हुए दिखाई देते हैं। राजीव बिंदल ने दावा किया कि पूर्व विधायक के बेटे की कॉल डिटेल में शूटर के साथ बातचीत होने की बात सामने निकलकर आई है।

मुख्यमंत्री के कंधों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए तथा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिलासपुर की तरह हमीरपुर की घटना भी शर्मसार करने देने वाली है, जिसमें एक महिला के मुंह को काला करके पूरे गांव में घुमाया गया। इसके अलावा चम्बा में एक नौजवान को चाकू से वार कर हत्या जैसी कई अन्य घटना सामने आई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...