इंडियन नेवी में जॉब के लिए इस डेट से करें आवदेन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

इंडियन नेवी में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। हाल ही में इंडियन नेवी ने एमआर भर्ती 02/2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर पहली जुलाई शुरू होगी।

एप्लिकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार इसमें 11 जुलाई 2024 तक फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती का स्टेज I एग्जाम अगस्त 2024 में होगा।

ऐसे होगी सिलेक्शन

इंडियन नेवी अग्रिवीर एमआर म्यूजिशियन की इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पीएफटी, म्यूजिक स्क्रीनिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के जरिए किया जाएगा।

पहली जुलाई से एक्टिव होगा लिंक

एमआर म्यूजिशियन के लिए एप्लिकेशन लिंक पहली जुलाई को एक्टिव होगा। इसके बाद ही उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकेंगे। म्यूजिशियन की इस भर्ती में फिल्हाल वैकेंसी की संख्या नहीं बताई गई है।

आयुसीमा और योग्यता

भारतीय नौसेना म्यूजिशियन की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी दसवीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थियों की जन्मतिथि पहली नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए।

जिन अभ्यर्थियों की डेट ऑफ बर्थ इस तारीख से मुताबिक नहीं है वो इसमें अप्लाई नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को ताल लय और गीत गायन में मौखिक रूप से निपुण होना चाहिए। वाद्य यंत्रों पर प्रवीणता, संगीत अनुभव का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...