देवभूमि शर्मसारः दुकानदार बना हैवान, शिमला में 11 स्कूली बच्चियों के साथ दुष्कर्म, मचा हड़कंप

--Advertisement--

स्कूल प्रशासन व ग्रामवासीयो ने पिछले कल पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत किया मामला दर्ज, आरोपी सत्य प्रकाश भूड़ग खगना चौपाल का रहने वाला।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के लिए शर्मसार करने वाली खबर हैयहां पर राजधानी शिमला में 11 स्कूली छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैघटना का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है

शिमला पुलिस के एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की हैफिलहाल, मामला दर्ज कर लिया हैघटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है

जानकारी के अनुसार, शिमला के चौपाल का यह मामला हैआरोपी ने अलग अलग 11 बच्चियों के साथ रेप कियाआरोप है कि दुकान में बुलाकर स्कूल की छात्राओं के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है

दरअसल, शिमला के चौपाल में आरोपी सत्य प्रकाश स्कूल के साथ एक दुकान चलाता हैउसने कुल 11 बच्चियों के साथ दुष्कर्म कियाकाफी समय से आरोपी स्कूली बच्चियों को बहला-फुसला कर अपना शिकार बना रहा थास्कूल में जब एक बच्ची ने इसकी सूचना टीचर को दी तो मामले का खुलासा हुआ

बता दे कि स्कूल में 15 जून को एक बैठक बुलाई गई थीइसमें पता चला कि कुल 11 नाबालिग बच्चियों के साथ आरोपी ने गंदा काम किया हैअब स्कूल प्रशासन और गांव वालों ने 19 जून को पुलिस थाने में शिकायत दी और फिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैआरोपी सत्य प्रकाश चौपाल के गांव भूड़ग खगना का रहने वाला है

शिमला पुलिस ने बताया कि स्कूल की इंग्लिश टीचर की तरफ से शिकायत आई थी15 जून को बच्ची ने टीचर को दुष्कर्म के बारे में बताया थाइसके बाद स्कूल ने यौन उत्पीड़न कमेटी की मीटिंग बुलाई और फिर जांच में पता चला कि 11 बच्चियों के साथ यह वारदात हुई हैफिलहाल, शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

आरोपी मर्डर भी कर चुका है, जेल से आकर खोली थी दुकान

आरोपी दुकानदार मर्डर केस में भी जेल में रहा हैमर्डर से पहले आरोपी सरकारी नौकरी करता था और एके-47 से उसने हत्या की थीजेल से सजा काटने के बाद आरोपी ने चौपाल में दुकान खोली थी और दुकानदारी करता था

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...