प्रदेश में नई पहल, महिला पुलिस की बनेगी नई आईआरबीएन, 30 करोड़ से बनेगा भवन

--Advertisement--

पुलिस जिला बद्दी में जमीन की तलाश; 30 करोड़ से बनेगा भवन, प्रदेश में नई पहल

शिमला – नितिश पठानियां 

प्रदेश में हिमाचल पुलिस की बनने वाली नई आईआरबीएन महिला पुलिस की बनेगी। नई आईआरबीएन के लिए पुलिस विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।

नई आईआरबीएन बनाने के लिए पुलिस जिला बद्दी में जमीन की तलाश की जा रही है। हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार ने एक और पुलिस बटालियन की सौगात दी है।

पुलिस विभाग की ओर से पुलिस जिला बद्दी और पुलिस जिला नूरपुर में एक महिला पुलिस की बटालियन और एक पुरुष बटालियन के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा था। भारत सरकार ने इस प्रस्ताव पर हिमाचल में महिला पुलिस की एक नई आईआरबीएन बनाने को मंजूरी दी है।

हिमाचल में आईआरबीएन बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पुलिस महानिदेशक को मंजूरी पत्र भेजा गया है। हिमाचल प्रदेश में अब तक छह आईआरबीएन हैं और अब सातवीं आईआरबीएन बनाई जाएगी।

आईआरबीएन के लिए जगह का चयन होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से एकमुश्त 50 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से 30 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में आईआरबीएन बनने से जहां जवानों की कमी दूर होगी, वहीं सैकड़ों बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

आईआरबीएन में पुलिस अधिकारियों, मनिस्ट्रीयल स्टाफ के सात, मेडिकल स्टाफ के चार, वायरलैस स्टाफ के 33, कुक, सफाई कर्मचारी और चालकों सहित पुलिस जवानों के 1007 पद भरे जाएंगे।

पुलिस बटालियन के जगह का चयन होने के बाद पुलिस जवानों के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भवन का निर्माण जैसे-जैसे होता जाएगा, उसी हिसाब से अलग-अलग किस्तों में 30 करोड़ की राशि जारी की जाएगी।

केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में पुलिस जवानों की नई बटालियन (आईआरबीएन) के लिए मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश में बनने वाली नई पुलिस बटालियन के लिए पुलिस जिला बद्दी में जगह का चयन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...