कोठीपुरा नवोदय विद्यालय में कैडेट्स को करवाई ड्रिल प्रैक्टिस

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

1 एच पी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा, जिला बिलासपुर में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 187 का चौथा दिन रहा।

कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डा. देबाशीष गुहा के नेतृत्व में कैडेट्स ने चौथे दिन की शुरुआत योग और व्यायाम से की। इसके उपरांत अनुभवी ड्रिल इंस्ट्रक्टर्स के नेतृत्व में कैडेट्स को ड्रिल की प्रैक्टिस करवाई गई।

इंटरैक्टिव सत्र में एआरओ (आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर) कार्यालय हमीरपुर से सूबेदार मेजर मनोज कुमार झा ने शिरकत कर आयोजित एनसीसी कैंप का दौरा किया गया। उन्होंने कैंप में भाग ले रहे सभी कैडेट्स को संबोधित किया।

उन्होंने कैडेट्स के सामने अपने अनुभवों को साझा किया और कहा कि भारतीय सेना विश्व की सबसे मजबूत सेना है। हमें अपनी सेना पर गर्व है। विभिन्न युद्धों में भारतीय सेना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमारी सेनाएं  देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं।

उन्होंने कैडेटों को कॅरियर के रूप में सेना का विकल्प चयन करने और विस्तार से सेना में भर्ती का प्रोसेस को बताया । इंटरमीडिएट व स्नातक स्तर पर पढ़ाई-लिखाई कर रहे छात्र, सैन्य भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर अधिकारी संवर्गीय पदों को प्राप्त कर सकते हैं।

साथ हीं उन्होंने सेना में भर्ती के क्या फायदे, भर्ती के तरीके, एनसीसी सर्टिफिकेट का भर्ती में फायदा, ए, बी और सी सार्टिफिकेट का सेना भर्ती में मिलने वाले वेटेज के बार में भी कैडेट्स को जानकारी दी।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एनसीसी भारत के युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और नागरिक कर्तव्य की भावना को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने उल्लेख किया कि एनसीसी दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठनों में से एक है, यह युवा कैडेटों को चरित्र, सौहार्द और साहस की भावना विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर भारत भूषण, अनिल शर्मा, अमित कुमार, विजय कुमार, गोपाल चंद्र महापात्रा, विक्रांत कुमार, साहिल ठाकुर, कमलेश, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर अंकिता और विभिन्न स्कूलों से आए एएनओ उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...