तीन माह से बिना अफसर चल रहा खंड विकास अधिकारी का दफ्तर

--Advertisement--

खंड विकास अधिकारी तीसा का पद खाली, 45 पंचायतों का विकास कार्य हो रहा प्रभावित, तहसीलदार देख रहे बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार

चम्बा – भूषण गुरुंग

विकास खंड चुराह में खंड विकास अधिकारी का पद तीन माह से खाली पड़ा है। अस्थायी तौर पर भले ही विकास खंड अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार तहसीलदार को सौंपा गया है लेकिन उन्हें तहसील के साथ बीडीओ कार्यालय का कार्य संभालने में कठिनाई हो रही है।

खंड विकास अधिकारी तीसा के पास लगभग 45 पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का जिम्मा है। ऐसे में तहसीलदार को अपने कार्यालय के साथ बीडीओ कार्यालय का कार्यभार संभालना मुश्किल हो जाता है।

सरकार को समय रहते तीसा में खाली चल रहे खंड विकास अधिकारी का पद भरना चाहिए,  जिससे पंचायतों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। पंचायत प्रतिनिधि भी सरकार से यही मांग कर रहे हैं कि खंड विकास अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति की जाए।

नागरिक उपमंडल अधिकारी चुराह शशिपाल के बोल

नागरिक उपमंडल अधिकारी चुराह शशिपाल ने बताया कि तहसीलदार खंड विकास अधिकारी का भी कार्यभार संभाल रहे हैं। इसके बावजूद यदि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वह स्वयं लोगों के कार्य करने के लिए तत्पर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में 45 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता...

गजब: चुनाव हारी पत्नी तो नाराज पति ने शराब के नशे में रातभर बंद रखा गांव का रास्ता; लोग हुए परेशान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजे...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 445 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 11 जून को...

खुशखबरी: 4 साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा फिर से शुरू, चेक करें शेड्यूल

हिमखबर डेस्क पर्यटन, सम्पर्क और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने...