पैर फिसलने से ब्यास नदी में डूबा पंजाब का युवक, दूसरे को मजदूर ने बचाया

--Advertisement--

पैर फिसलने से ब्यास नदी में डूबा पंजाब का युवक, दूसरे को मजदूर ने बचाया

मंडी, 14 जून – अजय सूर्या

मंडी शहर के बिंद्रावणी में पैर फिसलने से पंजाब का एक युवक व्यास नदी में डूब गया है। हादसा शुक्रवार सुबह 6ः30 बजे के करीब पेश आया है। युवक की तलाशी के लिए एसडीआरएफ व सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बताया जा रहा है कि लोगों के विरोध करने के बाद भी युवक व्यास नदी में उतर गए, जिसके बाद इनके साथ यह हादसा पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पंजाब से 5 दोस्त रोहतांग घूमने के लिए जा रहे थे। जब यह बिंद्रावणी के पास पहुंचे तो ब्यास नदी की ओर उतर गए।

जिनमें से एक युवक जसदीप सिंह निवासी कुराली का अचानक पैर फिसल गया और वह ब्यास नदी में डूब गया। वहीं दोस्त को बचाने के लिए आकाशदीप ने भी नदी में छलांग लगा दी, जिसे प्रवासी मजदूर ने डूबने से बचा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पंडोह चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई है। लेकिन 12 बजे तक जसदीप सिंह का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। जसदीप सिंह के सर्च ऑपरेशन के लिए अब सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम बुलाई है।

प्रवासी मजदूर तनवीर के बोल

प्रत्यक्षदर्शी व प्रवासी मजदूर तनवीर ने बताया कि स्थानीय लोगों व उनके द्वारा इंकार करने के बाद भी युवक ब्यास नदी में उतर गए, जिनमें से एक युवक नदी में डूब गया है और उसके साथी को डूबने से बचा लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एडीआरएफ और गोताखोरों की टीम द्वारा युवक की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...