जमीनी विवाद में न्याय न मिलने पर राज्यपाल से मिलने बिलासपुर से पैदल यात्रा पर निकले अमरजीत

--Advertisement--

जमीनी विवाद में न्याय न मिलने पर मशाल लेकर राज्यपाल से मिलने बिलासपुर से पैदल यात्रा पर निकले अमरजीत

बिलासपुर, 14 जून – सुभाष चंदेल

जनपद की रघुनाथपुर पंचायत के अमरजीत जमीनी विवाद के मसले का स्थायी समाधान न होने के चलते राज्यपाल से मिलने के लिए शिमला की ओर पैदल यात्रा कर रहे है। इससे पहले उन्होंने बिलासपुर में एसपी से मुलाकात की और उन्हें विवाद के मामले की गंभीरता पर चिंता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि समाधान के लिए सरकारी अधिकारियों से मिलकर समाधान ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है। अमरजीत विवाद के मुद्दे को लेकर अब मशाल लेकर राज्यपाल से मिलने शिमला की ओर पैदल रवाना हो गए है।

अमरजीत का कहना है कि वह लंबे समय से अपनी जमीन पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। जमीनी विवाद होने के चलते उन्हें और उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। अब वह प्रशासन से गुहार लगाकर थक चुके हैं, जिसके चलते वह शिमला में राज्यपाल से मिलने के लिए पैदल यात्रा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...