घोरल का अवैध शिकार करने पर 3 गिरफ्तार, 3 बंदूकों सहित 12 जिंदा कारतूस और बारूद बरामद

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला के अंतर्गत दाड़लाघाट में पुलिस थाना बागा के अंतर्गत आते मट्रैच जंगल में घोरल का अवैध शिकार करने पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बंदूकें, जिंदा कारतूस व बारूद भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी विनय कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि जब पिछली रात को मट्रैच जंगल में टीम के साथ पर गश्त पर थे तो उन्हें एक घोरल मृत अवस्था में मिला, जिसका किसी ने अवैध तरीके से शिकार किया था।

पुलिस ने शिकायत को लेकर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व आयुध (हथियारों का) अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में संलिप्त बिलासपुर जिला निवासी 3 आरोपियों शुभम चंदेल (28), प्रदीप कुमार (23) और केशव कुमार (23) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 बंदूकें और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

वहीं इनकी कार में रखा बारूद भी बरामद किया गया। आरोपियों से बरामद 3 में एक बंदूक गैर-कानूनी है और बाकी दोनों के लाइसैंस अभी तक पेश नहीं गए हैं।

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार शर्मा के बोल

मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...