शाहपुर – कोहली
भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को सामुदायक भवन शाहपुर में जिला अध्यक्ष एम एल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पैरामिलिट्री सदस्यों को आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं कुछ सदस्यों की निजी समस्याओं को मोके पर निवारण किया गया ओर अन्य की समस्याओं को निपटारे के लिए फोर्स कार्यालय दिल्ली भेजा गया।
जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर ने बताया कि अभी हाल में केंद्रीय सरकार द्वारा पैरामिलिट्री की कैंटीनों को सेना की तर्ज पर 50 प्रतिशत जीएसटी कि रियायत देने के लिए ओर धर्मशाला (कांगड़ा) में सीजीएचएस वैलनेस सेंटर खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं जो जल्द ही शूरु हो जाएगी ।इसके लिए सदस्यों ने केंद्रीय सरकार का आभार प्रकट किया।
साथ ही बताया कि पैरामिलिट्री कैंटीनों में सभी बलों के सदस्यों को मंदिरा जारी करने के लिए (सी एलएम एस) सेंट्रलाइज्ड लिकर मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है लेकिन काफी समय के बावजूद अभी तक ‘सीएलएमएस’ की शुरुआत नहीं हो पाई है। सदस्यों ने बैठक में उसकी जल्द शुरूआत होनी चाहिए।
एमएल ठाकुर ने बताया इस के लिए सभी बलों के मुख्य कार्यालय से पत्राचार किया जाएगा। बैठक में सदस्यों ने प्रदेश सरकार से भी गुहार लगाई कि प्रदेश में जिला स्तरीय पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड खोलें जाए।
बैठक में बलिदानी की वीरांगना सुलखनी देवी और उनका लड़का जितेंद्र ने उनके घर के नजदीक अवैध खनन को रोकने के लिए पैरामिलिट्री संगठन की बहुत सराहना कि ओर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय चेयरमैन वीके शर्मा एक्स डीआईजी, कांगड़ा के अध्यक्ष एम एल ठाकुर, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मनवीर चन्द कटोच का आभार प्रकट किया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में उपाध्यक्ष वी एस राणा, कोषाध्यक्ष कुशल राणा, सचिव सुभाष चन्द, इन्दोरा से बलिदानी की वीरांगना सुलखनी देवी, रत्नों देवी, विन्ता देवी, कमलेश रानी, शान्ति देवी, इश्वर चन्द, ओम् प्रकाश इत्यादि सदस्यों ने भाग लिया। प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता मनवीर चन्द कटोच विशेष रूप से उपस्थित रहे ओर उन्होंने भी सभा को सम्बोधित किया।

