‘भाजपा नेता को पता ही नहीं क्‍या होती है नैतिकता’, प्रतिभा सिंह का जयराम ठाकुर पर तीखा हमला

--Advertisement--

शिमला, 7 जून – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनावों के परिणामों से भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नही है। उनका 400 पार का नारा देश के लोगों ने पूरी तरह ठुकरा दिया है।

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर भले ही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है पर विधानसभा के उप चुनावों में कांग्रेस को छह में से चार सीटों पर जीत हासिल हुई है इससे साफ है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि है और कांग्रेस इसका पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है और पूरी मजबूती के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान को पूरी तरह हास्यास्पद बताया है जिसमें वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से त्यागपत्र की मांग कर रहें है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने मण्डी संसदीय उप चुनाव के साथ तीन विधानसभा उप चुनावों में भाजपा को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी तो उस समय उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र क्यो नही दिया था।

उन्होंने कहा कि नैतिकता का पाठ जयराम ठाकुर के मुंह से अच्छा नही लगता क्योंकि नैतिकता भाजपा के पास है ही नही। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोगों ने दलबदल व धनबल को पूरी तरह ठुकरा दिया है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से न तो निराश होने और न ही अपने मनोबल में कोई भी कमी न लाने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें आगामी 3 विधानसभा उप चुनावों में पार्टी की जीत के लिये अभी से कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उन्हें पूरे उत्साह के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय नीतियों व जनहित के निर्णयों के साथ लोगों के बीच जाना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज नई दिल्ली को रवाना हो गई कहां वह 8 जून को होने वाली अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी। इस दौरन वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...