त्रिलोकपुर में हाईवे बना दलदल, जाम छुड़ा रहा पसीने, रेंगकर गुजर रहे वाहन

--Advertisement--

त्रिलोकपुर में चिलचिलाती गर्मी में सरकते-सरकते गुजर रही गाडिय़ां, दलदल मार्ग होने से फंस रहे वाहन

कोटला – स्वयम

पठानकोट-मंडी नेशनल हाई-वे इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। फोरलेन निर्माण के चलते कहीं भू-स्खलन होने से मार्ग बंद हो जाता है, तो कहीं भारी-भरकम चट्टानों के गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।

उपमंडल ज्वाली के अधीन पड़ते त्रिलोकपुर में भी फोरलेन निर्माण के चलते पहाड़ी से पानी का रिसाव हो रहा है तथा इसके कारण मार्ग दलदल व कीचडऩुमा बना हुआ है। मार्ग पर दलदल व कीचड़ होने के कारण वाहनों का जाम लगना आम बात हो गई है।

छोटे-छोटे चौपहिया वाहन तो कीचड़ में फंस भी जाते हैं तथा दोपहिया वाहन स्किड हो जाते हैं। फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की मशीनरी तथा दलदला मार्ग होने के चलते इस नेशनल हाई-वे से एक-एक वाहन सरकते-सरकते गुजर रहा है। कडक़ती गर्मी में वाहन चालक जाम में फंस कर परेशान हो रहे हैं।

लंबे रूट की सरकारी व निजी बसें जाम में फंस जाने से लेट हो रही हैं। बसों व अन्य दोपहिया-चौपहिया वाहनों में बैठे लोग जब जाम में फंसते हैं तो प्रशासन को कोसते हैं। पर्यटक भी जाम में फंसने के कारण परेशान हो रहे हैं। कुछेक लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर पांच किलोमीटर पैदल चलकर कोटला या 32 मील पहुंचना पड़ रहा है।

त्रिलोकपुर के प्रधान दुर्गा दास, उपप्रधान राहुल, सोहल्दा प्रधान रबजेश कुमारी, नियांगल प्रधान कैप्टन चुनी लाल आदि ने प्रशासन से मांग की है, बरसात के मौसम शुरू होने से पहले इस जगह डंगा लगाकर इस मार्ग को सुधारा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...