आग की लपटों ने छीना गरीब सुरिन्द्र कुमार का आशियाना, मदद की दरकार
लपियाना/शाहपुर – शर्मा
शाहपुर विधानसभा के तहत पड़ते लपियाना के नजदीक मकरैड गांव आग की लपटों ने एक गरीब का आशियाना छीन लिया।

पीड़ित सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि वे सभी लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए हुए थे कि पीछे हमारे कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। जब आग लगने की सूचना मिली तो हम वापिस घर आ गए तो आग की लपटे उठ रही थी।
ग्रामीणों ने आग को बुझाने की बड़ी कोशिश की लेकिन आग बुझ नहीं रही थी। मौके पर पंचायत प्रधान पहुँचे व फायर ब्रिगेड को सम्पर्क साधा व जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची व आग पर काबू पाया गया।
जब तक आग पर काबू पाया तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। पीड़ित सुरिन्द्र कुमार ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करते हैं। अब दोबारा से मकान बना पाना उनके बस में कहाँ।

उंन्होने विभाग व विधायक केवल पठानिया से मांग उठाई है कि मेरी आर्थिक सहायता की जाए। ताकि दोबारा मकान का निर्माण करवा सकूं।
वहीं मौके नायव तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा ने पहुंच कर 20 हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की।

