नहीं रहे कांगड़ा से पूर्व विधायक दौलत चौधरी, ऑस्ट्रेलिया में हुआ देहांत

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा से पूर्व कांग्रेस विधायक दौलत चौधरी (78) का देहांत हो गया है। चौधरी के देहांत का समाचार मिलते ही कांगड़ा वासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

दौलत चौधरी 1994 से लेकर 1998 तक कांगड़ा के विधायक रहे थे। 1946 में जन्में दौलत राम चौधरी ने विधायक रहते हुए सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित होने का सम्मान अर्जित किया। वह एक बार ही कांगड़ा से विधायक चुने गए। वर्तमान में वह अपने बच्चों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे।

नगरोटा बगवां से विधायक रघुवीर सिंह बाली, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, डॉ. राजेश शर्मा व अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...