अवर ऑन इंग्लिश स्कूल शाहपुर में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

अवर ऑन इंग्लिश स्कूल में आज विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने पर्यावरण को लेकर के अपनी चिंता जताई और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।

विद्यालय के शिक्षकों बच्चों ने संकल्प लिया कि वे सब आने वाली बरसात में एक अपने घर में एक-एक पेड़ अवश्य लगाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा व विद्यार्थियों के द्वारा विद्यालय के अंदर विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर विद्यालय में ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को गांव गांव जाकर जागरूक करने का अभियान शुरू किया जाएगा।

पर्यावरण किस प्रकार दूषित हो रहा है और इस इससे मनुष्य व जानवर किस तरह प्रभावित हो रहे हैं, इसको लेकर के एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने सबका मन मोह लिया।

अंत में डॉ सुधीर अवस्थी ने विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहनीय बताया और बच्चों के इस प्रयास की प्रशंसा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...