कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शुरू की मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए पैदल यात्रा

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

कुटलैहड़ से नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने अपनी जीत के बाद अपनी पत्नी मृदु शर्मा और दर्जनों समर्थकों के साथ मां चिंतपूर्णी दरबार के लिए पैदल यात्रा शुरू कर दी है। विवेक शर्मा इससे पहले बुधवार देर शाम यात्रा शुरू करनेे वाले थे लेकिन बारिश के कारण यात्रा देरी से शुरू हुई और रात के अंधेरे में ही चिंतपूर्णी के लिए यात्रा शुरू कर दी गई।

बरनोह स्थित उनके निवास से यात्रा शुरू हुई और डंगेहड़ा, झलेड़ा, पनोह, घंडावल होते हुए यह यात्रा धीरे-धीरे आगे बढऩे लगी। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और विवेक शर्मा ने भी अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया।

कई जगहों पर इस यात्रा का तरह-तरह से स्वागत किया गया और लोगों ने विवेक शर्मा को फूलमालाओं से लाद दिया गया। लोगों ने जगह-जगह जूस, गन्ने का रस, शीतपेय और अन्य खाद्य पदार्थों से यात्रा में शामिल सबका स्वागत किया। विधायक विवेक शर्मा के वीरवार देर शाम मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे की उम्मीद है।

विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की देवतुल्य जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और विधायक बनाया है। वह जनता के आशीर्वाद का पूरा सम्मान करेंगे और कुटलैहड़ को विकास के नए आयाम पर पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि यह मां चिंतपूर्णी के आशीवार्द के बिना सम्भव नहीं हो सकता था। इसी के चलते मां का आभार जताने के लिए वह पैदल ही यात्रा पर निकलें हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...