हिमाचल में महिलाओं को मुफ्त में नहीं मिलने चाहिए 1500 रुपए – भाजपा नेत्री रश्मि धर सूद

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखे अंदाज में हमला किया। सूद ने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में सूद ने कहा कि राज्य की महिलाओं को मुफ्त में 1500 रुपए महीना नहीं मिलने चाहिए।

सूद ने कहा कि महिलाओं से दुर्भावना रखने वाले व्यक्ति आज चुनाव लड़ रहे हैं। सूद ने कहा कि सुक्खू ये गलतफहमी में न रहें कि 1500 रुपए के चक्कर में महिलाओं ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में वोट दी है। उन्होंने कहा कि ये झूठी गारंटियों की सरकार है। एक तरफ रश्मिधर सूद ने ये कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए नहीं मिलने चाहिए, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं की हितैषी भी बनती नजर आई।

सूद ने कहा कि प्रतिभा सिंह व उनके बेटे को नारी सम्मान नहीं करना आता। कंगना रनौत का बचाव करते हुए सूद ने कहा कि प्रतिभा सिंह कह रही हैं कि कंगना एक चीज, हुस्न परी है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान में प्रतिभा सिंह को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने न खुद चुनाव लड़ा और न ही किसी महिला को टिकट दिया।

गौरतलब है कि बेहद आक्रामक रवैये के दौरान सूद ने महिलाओं के 1500 रुपए पर पत्रकार द्वारा पूछे सवाल के दौरान टिप्पणी की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...