पुलिस ने बरामद की अंग्रेजी शराब व बीयर की 181 पेटियां

--Advertisement--

पुलिस ने बरामद की अंग्रेजी शराब व बीयर की 181 पेटियां

सोलन, 03 मई – रजनीश ठाकुर

नशे के कारोबार के खिलाफ सोलन पुलिस पैनी निगाहें रखे हुए हैं। इसी कड़ी में सोलन पुलिस ने 452 बोतलें अंग्रेजी शराब व बीयर की बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 10 बजे सोलन पुलिस टीटीआर परवाणु में गश्त पर थी। इसी दौरान परवाणु थाना की टीम ने टीटीआर चौक पर एक बोलेरो कैंपर को चैकिंग के लिए रोका गया।

गाड़ी की जांच करने पर उसमें से 320 बोतलें बीयर व 132 बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। बरामदगी को लेकर चालक किसी तरह का कोई अनुमति या परमिट पेश नहीं कर पाया। चालक से पूछे जाने पर उसने अपना नाम देसराज पुत्र प्रेमलाल निवासी गांव जयनगर तहसील अर्की बताया।

उधर, पुलिस टीम ने धर्मपुर से आ रही गाड़ी को भी चैकिंग के लिए रोका तो गाड़ी शराब लोड पाई गई। इस गाड़ी में देसी शराब की 147 पेटियां पाई गई।

सोलन पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के खिलाफ आबकारी व कराधान अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही वाहनों को भी जब्त कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...