कांगड़ा से भारतीय जवान किसान पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी बने अलविंदर भुल्लर

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पत्रकार वार्ता में अपना ब्यान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जवान किसान पार्टी की चुनावी विगुल बजा दिया गया है।

आज बिलासपुर भगेड़ चौंक पर मीटिंग की गई जिसमें भारतीय जवान किसान पार्टी बारे विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों और विधान सभा उप चुनाव पर पार्टी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा की गई। जिसमें अब कांगड़ा चंबा लोक सभा सीट पर अरविंदर भुल्लर को टिकट देकर प्रत्यासी बनाया गया।

इससे पहले बिलासपुर बरठीं के वैटरन सुबेदार मेजर कुलवंत पटियाल को हमीरपुर लोक सभा सीट पर कैंडीडेट घोषित किया गया था। कुलवंत पटियाल ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है बाकि कांगड़ा चंबा से अरविंदर भुल्लर को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया गया है। ये कैंडीडेट बहुत मेहनती और जुझारू है, कुछ कर गुजरने का इरादा रखते हैं।

अब मंडी व शिमला के प्रत्यासी की तलाश जारी है। कोई जवान या किसान मैदान में आता है तो प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा उन्हें टिकट देंगें। भारतीय जवान किसान पार्टी पदाधिकारीगणों ने कहा है कि जय जवान जय किसान पार्टी का नारा गूंज रहा हैं। देश प्रदेश के सभी राज्यों की सरकारों के खिलाफ लड़ाई तेज की जायेगी। इस देश की रक्षा-सुरक्षा कव्च का दाता सैनिक है और देश का सोना उगाने वाला दाता किसान है।

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने आगे बताया की 75%से 80% नागरिक किसान व उनके परिवार है और साथ में देश का सैनिक है लेकिन दुर्भाग्य का बात व सच्चाई यह हैं कि इन लोगों को राजनैतिक आकाओं व धन्नासेठों ने नजर-अंदाज किया गया है और आज भी पुरी तरह से नंजर अंदाज किया जा रहा हैं।

ये बड़े-बड़े पूंजीपति राजस्थान में अनाज का व्यापार कर रहे हैं और किसान को न्यूनतम मूल्य नहीं दे पा रहे हैं और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाला सैनिक पेंशन से वंचित है परन्तु कोई इलैक्शन जीत जाता है। वह एक या दो दिन में विधायक/सांसद बन जाता है, तो उसे आजीवन पेंशन प्रदान की जाती है। देश प्रदेश में कई जगहों पर लोगों तक सामाजिक सुरक्षा सही तरह से नहीं पहुंच पाई है कई इलाकों में सड़कों से लोग वंचित हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण प्रभाकर अंकुशे और कार्यकारी अध्यक्ष वैटरन बीर सिंह चौहान व हरियाणा अंबाला से लोक सभी उम्मीदवार प्रत्याशी बलजीत सिंह रंगा भी मीटिंग में थे और रेखराज और मोहन लाल भी साथ हाजिर रहे। सभी पदाधिकारीगणों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि देश प्रदेश में आम लोग व गरीब को सुविधापूर्ण नहीं हैं।

इस पार्टी में भारत के किसान और जवान शामिल हैं जो समाज के सभी वर्ग के लोगों के समान स्वास्थ्य, समान शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और सैनिकों की मांगों को महत्व दिया जायेगा। यह पार्टी 2024 के आम चुनाव का नवीनीकरण करेगी। यह पार्टी सभी को समान अधिकार और सभी को सम्मान देने में अपनी अहैम भूमिका निभा रही है।

देश प्रदेश में राजनीतिक दलों के टिकटों के लिए पैसे की सौदेबाजी की जाती है और बड़े पूंजीपतियों को बजट दिया जा रहा है। आम आदमी व गरीबों के टैक्स के पैसों की खिल्ली उड़ाई जा रही है। देश प्रदेश की बुद्धिजीवी सभी जनता से अनुरोध है कि वे बीजेकेपी से जुड़े और आने वाले लोक सभा चुनाव में इस पार्टी से एक बेहतर राष्ट्र बनाने का अवसर दें।

ये हमारी बिनम्र अपील है भारत में प्रत्येक लोकसभा व विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करेगी और आने वाले दिनों में 250 लोकसभा सौटें जीतकर सरकार बनाएगी। बीजेकेपी पार्टी ने अपनी चुनावी घोषणापत्र में कहा गया कि देश में जाति और धर्म की राजनीति बंद करेंगे, बढ़ती महंगाई को कम करने का प्रयास करेंगे, बढ़ते अपराधों की दर को कम करेंगे और में अवैध कारोबारों को रोकेंगे देश में अच्छी शिक्षा नीति लागू करेंगे।

प्राइवेट सैक्टर बढ़ावा नहीं देंगे प्राइवेट स्कूल व्यवस्था बंद करेंगे, सबके लिए समान और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगा। निजी अस्पताल की नीति को बंद कर सभी अस्पतालों को सरकारी अस्पताल में तब्दील कर दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ठेकेदारों को राहत, लंबित बिलों का जल्द होगा भुगतान, CM सुक्खू ने अदायगी के दिए निर्देश

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल के ठेकेदारों के लिए राहत...

सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 

सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता...

होली उत्सव के लिए ऑडिशन के अंतिम दिन उमड़े लोक कलाकार

हिमखबर डेस्क  राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की चारों सांस्कृतिक...