मोदी राज में जनता दुखी, कांग्रेस की जीत पक्की

--Advertisement--

मुख्य उपसचेतक केवल सिंह पठानिया ने चंबा में किया दावा; बोले, न रोजगार मिला और न ही महंगाई घटी

हिमखबर डेस्क

मुख्य उप सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराएगी। साथ ही छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले दस साल के कार्यकाल मे देश का भरपूर आर्थिक शोषण किया है। बेरोजगारी अपने चरम पर है साथ ही मंहगाई आसमान छू रही है, लेकिन प्रधानमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए देश को धर्म के नाम पर बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा व न्याय यात्रा ने उनकी रातों की नींद छीन ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनावी घोषणापत्र सराहनीय है, क्योंकि इसमें युवाओं के लिए रोजगार व समाज के हर वर्ग के आर्थिक उत्थान का जिक्र किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र की पांच गांरटियां पूर्ण की है। उन्होंने पिछले वर्ष प्रदेश मे आई प्राकृतिक आपदा से बााूबी निपटने के साथ- साथ प्रदेश के आर्थिक विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग के समान विकास के लिए वचनबद्ध है।

इससे पहले ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने केवल सिंह पठानिया को चंबा थाल भेंटकर सम्मानित भी किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महमूद अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्य्क्ष हरदीप सिंह भटियानी, ब्लसक कांग्रेस कमेटी चंबा के महासचिव दीपक कुमार, मत्स्य रिस्क फंड कमेटी के गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मैहरा, कांग्रेस सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू, बीसीसी चंबा के सचिव देवराज, अनिल मैहरा, राकेश, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, संजय सलारिया, कुलदीप कुमार, बलदेव राज व पूर्व प्रधान कमल किशोर आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...