हिमाचल में दाढ़ी-मूंछ रखने पर कंपनी ने निकाले 80 कामगार, बाहर धरने पर बैठे लोग; फिर हुआ ये

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में दाढ़ी-मूंछ रखने पर एक कंपनी ने 80 कामगारों को निकाल दिया है। हालांकि, कामगारों का कहना है कि दाढ़ी-मूछ काटने के बाद भी उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है।

कुछ दिन पहले इन कामगारों को उद्योग में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। प्रबंधन ने पहले तो बात करने से मना कर दिया, लेकिन जब कामगारों ने कंपनी के बाहर धरना दिया तो प्रबंधन बात करने को राजी हुआ।

कामगारों के अनुसार प्रबंधन ने दाढ़ी-मूंछ साफ करने पर ही प्रवेश देने की शर्त रखी। हालांकि पहले तो कामगारों ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में शर्त मान ली। फिर उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है।

मंगलवार को भी कामगारों ने धरना दिया व लिखित शिकायत श्रम आयुक्त, डीसी सोलन व मुख्यमंत्री को भेजी। परवाणू लेबर इंस्पेक्टर ललित ठाकुर ने कंपनी का दौरा किया तथा दोनों पक्षों को सुना।

लेबर इंस्पेक्टर ललित ठाकुर के बोल

ललित ठाकुर ने बताया कि कामगारों ने शिकायत दी थी कि उन्हें बिना नोटिस के निकाला जा रहा है। दोनों पक्षों से बातचीत की गई है।

कंपनी प्रबंधन के बोल

वहीं, कंपनी प्रबंधन ने कहा कि उनके पास किसी भी तरह का फैसला लेने की अनुमति नहीं है। जो भी निर्णय लिया जाएगा वह कंपनी के मालिक की मौजूदगी में लिया जाएगा। तीन मई दोपहर दो बजे का समय तय किया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रात को खाना खाया, सुबह मिली लाशेें, ज्वाली में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक चौंकाने...

सेल्ज ऑफिसर एवं माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों के लिए साक्षात्कार 6 व 7 जुलाई को

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 को

हिमखबर डेस्क जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड...