हिमाचल में कलयुगी बेटे ने पिता को लगाई आग, उपचार के दौरान मौत

--Advertisement--

हिमाचल में कलयुगी बेटे ने पिता को लगाई आग, उपचार के दौरान मौत

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

जनपद के पुलिस थाना भोरंज के तहत बेटे द्वारा एक शर्मसार घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यहां गांव घलेड़ा में बेटे ने अपने ही पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। आज सुबह 9 बजे 80% झुलस चुके पिता रघुवीर सिंह की मौत हो गई। रघुवीर सिंह ने टांडा में दम तोड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले गुरुवार रात्रिमामूली कहासुनी होने पर बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिस पर पिता ने भोरंज पुलिस थाने में बेटे पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह पुत्र कीतो राम ने शिकायत में बताया था कि उसके बेटे पम्मू से किसी बात को लेकर उनकी बहसबाजी हो गई।

बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि उसके बेटे ने पेट्रोल की बोतल उठाकर उसके ऊपर डाल दी और आग लगा दी। इससे रघुवीर सिंह आग से झुलस गया। परिजन उपचार के लिए रघुवीर को भोरंज अस्पताल लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर अस्पताल रैफर कर दिया था। खराब हालत को देखते हुए टांडा रैफर किया, जहां आज सुबह ही रघुवीर सिंह ने दम तोड़ दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...