गाय को बेरहमी से घसीटकर वाहन में डालना पड़ा भारी, मामला दर्ज; दोनों आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

गाय को निर्दयता से घसीटकर वाहन में डालने की घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

हिमखबर डेस्क

गाय को घसीटकर वाहन में डालने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, धारा 11(1) (ए) प्रवेशन ऑफ कॅअलटी टू एनीमल्स एक्ट और वीएनएस- की धारा 3 (5) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार, बीती शाम करीव 6.40 बजे शिकायतकर्ता ववेली से ऊवाग पुल के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि 2 युवक एक गाय के गले में रस्सी बांधकर उसे जबरदस्ती घसीटते हुए वाहन में डाल रहे थे। पूछताछ करने पर युवकों ने गाय को खरीदकर जिया ले जाने की बात बताई।

शिकायतकर्ता द्वारा गाय को अपनी बताए जाने पर एक युवक मौके से फरार हो गया। मौके पर पकड़े गए वाहन चालक की उम्र 20 वर्ष निवासी गांव ग्वाली तहसील पधर जिला मंडी है, जबकि मौके से फरार हुए दूसरे व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष निवासी गांव जिया तहसील भुतर जिला कुल्लू है।

एसपी अभिषेक सेकर के बोल

एसपी अभिषेक सेकर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से फरार हुए युवक को भी पकड़ लिया गया है। दोनों युवकों को जांच में शामिल करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार कर नोटिस पर पाबंद किया गया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...