चंबा मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 8 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात; विधायक नीरज नैय्यर ने जताया आभार

--Advertisement--

चंबा मेडिकल कॉलेज में 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। विधायक नीरज नैय्यर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार जताया।

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने विभिन्न विशेषज्ञ विभागों में 8 चिकित्सकों की तैनाती की गयी है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की तैनाती के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी तथा जिला के लोगों को बेहतर उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि तैनात किए गए चिकित्सकों में डॉ. शामली ठाकुर फार्माकोलॉजी, डॉ. अंजना फिजियोलॉजी, डॉ. सुनील शर्मा सर्जरी, डॉ. नितेश कुमार सर्जरी, डॉ. शुभम शर्मा मेडिसिन मेडिसिन, डॉ. अंकित शर्मा मेडिसिन, डॉ. अंशुल बालागन एमओ पल्मोनरी मेडिसिन तथा डॉ. हार्दिक महाजन एमओ पीडियाट्रिक्स शामिल हैं।

विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में इन चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे स्थानों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।

उन्होंने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार के समक्ष लगातार आवश्यक मांगें उठाई जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...