ट्रक में ड्राइवर की लाश, कांगड़ा में सनसनी

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा के साथ लगते वीरता स्थित ग्रोवर ट्रांसपोर्ट में सोमवार को एक निजी ट्रक में कंपनी का ड्राइवर मृत पाया गया। वीरता स्थित ग्रोवर ट्रांसपोर्ट के मालिक कुश ग्रोवर ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे ट्रक ड्राइवर उनकी ट्रांसपोर्ट में ट्रक लेकर आया।

इसके बाद आज सुबह रोजाना की तरह बाकी ट्रक चालकों के साथ ट्रक ड्राइवर को भी ट्रक से माल उतरवाने के लिए आवाज लगाई गई, तो ट्रक के भीतर किसी भी तरह की कोई हलचल नहीं हुई।

इसके कुछ समय बाद उन्होंने ट्रक की खिडक़ी को खोलकर देखा तो उसके भीतर ट्रक चालक मृत पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत कांगड़ा पुलिस को दी।

सूांचना मिलने के बाद कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुची और परिवार वालों को सूचना दी गई तथा शव को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...