मंदिर में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं समेत सुरक्षा कर्मी की मोटरसाइकिल ले उड़े शातिर

--Advertisement--

ऊना, 22 अप्रैल – अमित शर्मा 

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह मंदिर में दो बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जतप्रीत सिंह निवासी डीसी कॉलोनी ऊना ने बताया कि रविवार शाम दोस्त दलविंद्र कुमार व जतिन चौधरी निवासी मोहल्ला बेहली ऊना के साथ बाइक (HP72-7383) पर पीर निगाह मंदिर पहुंचे।

जहां पर मैं व मेरा दोस्त जतिन अपनी बाइक लंगर हाल के सामने खड़ा कर मंदिर में माथा टेकने चले गए। जब हम माथा टेकने के बाद वापस अपनी मोटरसाइकिल के पास आए, तो मेरी बाइक गायब थी।

बाइक की तलाश में मंदिर के सुरक्षा कर्मी सुभाष चंद्र निवासी बसोली से पूछा, तो सुरक्षा कर्मी हमारे साथ मंदिर के गेट के बाहर आया।

जतप्रीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा कर्मी संग बाइक ढूंढ रहे थे, तो पता चला कि सुरक्षा कर्मी सुभाष चंद्र की भी बाइक संख्या (HP12K-8455) मंदिर के गेट के बाहर से गायब हो गई। जतप्रीत ने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

जतप्रीत ने बताया कि हमने सुभाष चंद्र के साथ गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरा को चैक किया, तो उसमें एक लडक़ा सुभाष चंद्र की बाइक चोरी कर ऊना की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दिया।

मामले को लेकर जतप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। ये चोरी का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पीर निगाह मंदिर से बाइकें चोरी हुई है, जिससे श्रद्धालु अपनी वाहन पार्क करने से डरते हैं।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि शातिर को जल्द काबू किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...