एचआरटीसी बस की चपेट में आने से महिला की मौत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

राजधानी में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिकल बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर शाम ढली थाना अंतर्गत मशोबरा में हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7:00 बजे मशोबरा बस स्टॉप के पास सड़क पार करते समय महिला एचआरटीसी बस की जद में आ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक महिला की पहचान सीमा (48) के रूप में हुई है। वह शिमला जिला के कोटखाई की मूल निवासी थी और मशोबरा में रह रही थी। हादसे का शिकार हुई महिला आईजीएमसी शिमला में नर्स के रूप में कार्यरत थी।

घटना की सूचना मिलते ही ढली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे का शिकार हुई महिला मशोबरा बाजार से सब्जी खरीदने के बाद अपने आवास की तरफ जा रही थी। इसी बीच सड़क पार करते समय वो बस की चपेट में आ गई।

एसएचओ ढली के बोल 

ढली के एसएचओ ने बताया कि हादसे को लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस को जब्त कर लिया गया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...