‘पीएम मोदी और मेरे नाम से कांप रही है कांग्रेस’, कंगना रनौत बोलीं- बेटियों पर सवाल उठाने वालों को वोट न दें

--Advertisement--

बाहरी बताए जाने पर कंगना का कांग्रेस पर पलटवार, बोलीं- क्या देश विदेश में जाकर आजीविका कमाने वाले हिमाचली नहीं, मोदी व मेरे नाम से कांप रही कांग्रेस: कंगना

मंडी – अजय सूर्या

भारतीय जनता पार्टी की मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत ने उन्हें बाहरी बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल की बेटी हैं, उन्हें कांग्रेस से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।

कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए कंगना ने पूछा, ‘क्या देश-विदेश में जाकर आजीविका कमाने वाले हिमाचली नहीं हैं। वह भी केवल रोजगार की तलाश में मुंबई गई थीं। उनके रिश्ते नातेदार सब यहीं हैं।’

नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक में रोड शो के बाद पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेते कंगना ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच हो रहा है। भाजपा धर्म और कांग्रेस अधर्म यानी भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी है। मोदी व मेरे नाम से कांग्रेस कांप रही है। बौखलाहट में आकर कांग्रेस नेता बेटियों का भाव पूछ रहे हैं। जनता बहन बेेटियों पर सवाल उठाने वालों को वोट से जवाब दें।

नारी वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका

कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है। मोदी सरकार ने नारी वंदन अधिनियम बना महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है। कांग्रेस ने सेना को भी नीचा दिखाया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को देश की जनता माफ नहीं करेगी। हम राम की सेना है। मोदी राम के काज में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में सत्ता में नहीं आने देंगे।

हिमाचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला: कंगना

कंगना ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मुख्यमंत्री सुक्खू से सरकार नहीं संभल रही है। सरकार बचाने के लिए मित्रों को पद बांट रहे हैं। आपदा में मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस नेता एक ही रोना राेेते रहे कि केंद्र से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से पूछा कि केंद्र से मिली 1008 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि कहां गई,जनता को जवाब दें।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छोटी काशी के इतिहास को देखते हुए शिवधाम बनाने का निर्णय लिया था। सुक्खू सरकार ने हिंदू विरोधी होने का परिचय देते हुए शिवधाम का काम बंद करवा दिया। बाद में कंगना ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रिवालसर से दुर्गापुर तक रोड शो में भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...