काँगड़ा चंम्बा लोक सभा चुनाव प्रभारी प्रोफेसर चन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।
शाहपुर – नितिश पठानियां
शाहपुर विधानसभा के चंगर क्षेत्र के नृसिंह मंदिर लपियाना के प्रांगण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। जिसमें चंगर क्षेत्र की 9 पंचायतों के सभी पोलिंग बुथों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसकी अध्यक्षता काँगड़ा चंम्बा लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया द्वारा की गई।
मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का लपियाना पहुँचने पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। उसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व चंगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पहाड़ी टोपी व शॉल देकर समानित किया।सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिलाने के लिये के लिये कार्य करने को कहा गया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर आने वाले मनेई के युवा खिलाड़ी नमिश को मंत्री चन्द्र कुमार व उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया में पहाड़ी टोपी व शॉल देकर सम्मानित किया। केवल सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों को लेकर सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं को सम्मान निधि देने को तैयार है लेकिन विपक्ष के नेता ये नहीं चाहते इसलिए चुनाव आयोग के पास पहुंच गए।
उंन्होने कहा कि मुख्यमंत्री चुनाव आयोग से परमिशन लेकर जल्द ही 32 लाख 744 महिलाओं को 15-15 सौ की सम्मान निधि 30 अप्रैल तक प्रदान की जाएगी। कांग्रेस सरकार 68 करोड़ रुपये बेरोजगारों कर लिए स्टार्टअप लेकर आए हैं। बीजेपी केवल धर्म की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री के पिछले चुनावों की घोषणा के 15-15 लाख रुपये आजदिन तक नहीं आए। बीजेपी के नेता केवल जुमलों की राजनीति करते हैं।
उंन्होने कहा कि आज दिन तक फौजी भाइयों को को मांन सम्मान नहीं मिला। तीज त्यौहार पर फौजी भाईयों को कारगिल में लड्डू खिलाने से कुछ नहीं होगा।उंन्होने कहा कि 400 रुपये से 1200 रुपये का सिलेंडर हो गया।देश मे महंगाई चरम सीमा पर है।
प्रोफेसर चन्द्र कुमार के बोल
वहीं काँगड़ा चम्बा लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रोफेसर चन्द्र कुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा के लोग धर्म के नाम पर जनता को वोट लेने के लिए ठगना शुरू कर दिया है।मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए, कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां अब स्वतंत्र नहीं हैं और भाजपा पर अपने प्रतिद्वंद्वियों और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
“उन राज्यों में जहां चुनाव नजदीक हैं, भाजपा आईटी और ईडी छापे, कर चोरी नोटिस आदि के माध्यम से अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाती है। यह दिल्ली, झारखंड और अन्य राज्यों में हो रहा है. इसकी योजना बहुत स्पष्ट है और देश में हर कोई इसके बारे में जानता है।
उंन्होने ने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को हटाने के लिए भाजपा की एक तरह की “नीति” या “कार्यक्रम” बन गया है।केंद्र के इशारे पर एजेंसियों द्वारा कथित तौर पर विपक्षी नेताओं को कैसे परेशान और परेशान किया गया, इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत देश में लोकतंत्र खतरे में है।
उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश में जनता की चुनी हुई काँग्रेस सरकार को गिराने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता “राम राज्य” लाने की बात करते हैं लेकिन लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ काम करते हैं।कांग्रेस पार्टी को लाना है देश के लोकतंत्र को बचाना है। लोकसभा के चुनावों में काँग्रेस पार्टी प्रदेश की चारो सीटो में जीत दर्ज करके देश मे काँग्रेस की सरकार बनेगी।
ये रहे मौजूद
बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धार कंडी काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा,लंज काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन मेहरा,भूतपूर्व कांग्रेस सेल अध्यक्ष कैप्टन निर्मल भन्द्राल,एस टी सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन बली राम ,सेवादल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र नाथ,एस०सी०सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष नांगला,देश राज अत्रि,कॉपरेटिव सोसाइटी ब्लॉक् कांग्रेस सेल अध्यक्ष गुलशन , सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार,ओम प्रकाश गुलेरिया,अशोक भारती, प्रधान तिलक राज,प्रधान हेमराज, प्रधान मंजीत राणा,प्रधान आशा देवी,प्रधान रेखा देवी, प्रधान निशा देवी,उप प्रधान शिव चरण,बलजीत कौर पूर्व प्रधान,रंजीत बग्गा,जन्म सिंह,जोगिंदर सिंह पूर्व प्रधान,सतिंदर शास्त्री,तरसेम सिंह पूर्व उप प्रधान,ठाकुर दास, जोगिंदर शर्मा,कैलाश गुलेरिया, विक्रम मेहता, सुमन बर्धन चंगर महिला काँग्रेस अध्यक्ष,किरण बाला,अमर सिंह सेवादल चंगर काँग्रेस अध्यक्ष,लियो युवा क्लब अध्यक्ष केवल कुमार,उप प्रधान भीखम सिंह पटियाल,आदि गंणमान्य काँग्रेस जन मौजूद थे।

