हिमाचल: युवाओं ने तोड़े जात-पात के बंधन, पवित्र रिश्ते में बंधे

--Advertisement--

जिला कल्याण विभाग के पास अंतरजातीय विवाह योजना के तहत आए 27 आवेदन, विभाग ने 15 आवेदनों का किया निपटारा, 12 आवेदन रहे शेष, योजना के तहत दपंति को सरकार दे रही 50000 रुपये की राशि

हिमखबर डेस्क

जिला चंबा में युवा जात-पात की जंजीरें तोड़कर शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। यह बात जिला कल्याण विभाग के पास अंतरजातीय विवाह योजना के तहत पहुंचे आवेदनों में सामने आई हैं। इस बार जिले में करीब 27 दंपतियों ने अंतरजातीय विवाह योजना के लिए आवेदन किया है।

विभाग ने इन आवेदनों को उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा। स्वीकृति मिलने के बाद 15 आवेदनों का निपटान भी कर दिया है। स्वीकृत आवेदनों की प्रोत्साहन राशि लाभार्थियाें को आवंटित कर दी गई है। शेष 12 आवेदनों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 के तहत 27 दंपतियों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था। प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना को शुरू करने का मकसद जात-पात के बंधन को खत्म करना है, जिससे समाज में सभी वर्ग एक-दूसरे के साथ मिलकर रहे और एकता का संदेश दें।

सरकार की ओर से योजना के तहत दंपती को पचास हजार रुपये की राशि दी जाती है। हर साल जिले में इस योजना का रिस्पांस काफी बेहतर रहा है। औसतन बीस से तीस आवेदन योजना के तहत विभाग के कार्यालय में पहुंच रहे हैं।

इस साल भी 27 नव दंपती ने योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदन किया है। विभाग ने शेष रहे आवेदनों को आगामी कार्यवाही के लिए भेज दिया है।

जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा के बोल

उधर, जिला कल्याण अधिकारी चंबा चमन शर्मा ने बताया कि योजना के तहत 27 आवेदन पहुंचे थे। इनमें 15 आवेदनों का निपटान कर दिया गया है। शेष 12 आवेदनों का भी जल्द ही निपटारा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...