हरिपुर में पुलिस को देखकर भागे तस्कर से पकड़ी शराब

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – निशा ठाकुर

पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दो अलग.अलग जगह पर दो व्यक्तियों से अवैध शराब बरामद की है। पहले मामले में खलेटा रेन शैल्टर के पास महेवा निवासी एक व्यक्ति से 4500 एमएल शराब बरामद की है।

व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था जिस पर शक के आधार पर उसकी जांच के दौरान यह शराब पकड़ी गई। वहीं पुलिस ने जलरियां में भी एक व्यक्ति के पास शराब बरामद की है। आरोपी अवैध रूप से शराब को लेकर जा रहा थाए उसके पास इससे जुड़े कोई भी संबंधित दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने उससे 4500 एमएल देसी शराब बरामद की है।

थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया के बोल 

उधर , इस बाबत थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया ने बताया कि पकड़ी हुई शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शराब माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया ने कहा कि माफिया के खिलाफ अभिायान जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...