जल शक्ति विभाग की नहर लीकेज से धंसा डंगा, पांच महीने से विभाग ने नहीं ली सुध

--Advertisement--

पांच महीने से बंद पड़ा है सराहन उआहणा मैलोह रास्ता

चम्बा – भूषण गुरुंग

सराहन लचौड़ी उआहणा मैलोह पैदल रास्ता पिछले पांच महीने से बंद पड़ा है । इस रास्ते में जल शक्ति विभाग की नहर है। नहर के रिसाव से कुड्डी मोड़ पर डंगा धंस गया था। जिस वजह से रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है परंतु इस रास्ते के बंद होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान हेतू स्थानीय लोग कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं परंतु सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला ।

चम्बा सदर विधायक नीरज नैय्यर के सराहन पंचायत के दौरे के दौरान लोगों ने विधायक के समक्ष भी इस मांग को रखा था परंतु पांच महीने बीत जाने के बाद भी उसका हल नहीं हुआ ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत और चार घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के शिमाल में शुक्रवार सुबह एक...

चंडीगढ़ में हिमाचल को दें 7.19% हिस्सा, CM सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से उठाए मुद्दे

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को...

मंझली स्कूल को मिला नया नेतृत्व, प्रकाश ठाकुर संभालेंगे एसएमसी की कमान

धने राम बने उपाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का...

नशा मुक्त समाज निर्माण का लिया संकल्प, कुल्लू के मौहल में जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

पुलिस, विधिक सेवा प्राधिकरण और विशेषज्ञों ने किया जागरूक,...