72 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10,500 करोड़ से अधिक कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश कांग्रेस सरकार को भाजपा से विरासत में मिली

--Advertisement--

शिमला, 30 मार्च – रजनीश ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस सरकार पर ऋण लेने के नाम पर भ्रामक प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा है कि 72 हजार करोड़ से अधिक का ऋण व 10,500 करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश कांग्रेस सरकार को भाजपा सरकार से विरासत में मिली है।

उन्होंने कहा है कि वितीय कुप्रबंधन के चलते गलत निर्णयों व नीतियों के चलते पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश पर जो अनावश्यक आर्थिक बोझ प्रदेश पर डाला, उसके लिये उन्हें प्रदेश के लोगों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

रजनीश किमटा ने कहा है कि भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की जो कोशिश की है उसके लिए उन्हें प्रदेश के लोग उसे कभी माफ नही करेंगे। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने समय से पूर्व प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव का अनावश्यक खर्च का बोझ डाला है और लोगों के जनमत का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह सब धनबल पर प्रदेश की स्वछ राजनीति पर जो दाग लगाया है उससे प्रदेश का शर्मसार हुआ है। भाजपा ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार तार किया है और इसकी सजा अब प्रदेश के लोग लोकसभा के साथ साथ विधानसभा के उप चुनावो में भाजपा को देंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में उप चुनाव थोप कर भाजपा ने जो गुनाह किया है उसके लिये प्रदेश के लोग उसे कभी माफ नही करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...